ब्रेकिंग
Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Bihar News: पशु तस्कर से पैसे उगाही मामले में फंसे थाना अध्यक्ष, ऑडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला

Bihar News: “बिहार में बहार है, जिधर देखो बस भ्रष्टाचार है”, हो सकता है यह पढ़कर थोडा अटपटा सा लगे मगर बात ही ऐसी है, एक थाना अध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पशु तस्कर को धमका रहे कि अगर रकम पूरी नहीं मिली तो भेज दूंगा जेल.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta, रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कटिहार जिले के रोशना थाना प्रभारी रहे उमाशंकर पर पशु तस्कर इब्राहिम नामक दलाल से तय की गई रकम पच्चास हजार की राशि में से चालीस हजार ही मिलने एवं शेष दस हजार नहीं मिलने पर जेल भेजने की बातचीत करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर इस संबंध में जब रोशना थाना प्रभारी रहे उमाशंकर से संपर्क साधा गया तो उनसे बात नहीं हो पाई। 


इस मामले में अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद द्वारा जांच कराने की बात सामने आ रही है. जब अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया है कि “मुझे इस बारे में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है एवं मैं अभी छुट्टी पर हूं”। वायरल ऑडियो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “जानकारी तो मिली है”। 


अब आगे देखने वाली बात यह रह गई है कि कटिहार जिला पुलिस कैप्टन वैभव शर्मा इस वायरल ऑडियो पर क्या कार्रवाई करते हैँ। वहीँ जानकार बताते हैं कि ऑडियो करीब दो माह पूर्व का है, तब उमाशंकर रोशना थाना के प्रभारी थे। रोशना पुलिस का वायरल ऑडियो अगर सही है तो बड़ा सवाल उठ रहा है कि पशु तस्करों का नेटवर्क कितना मजबूत है और करप्शन कितना ज्यादा जड़ जमाकर बैठा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता