ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: CO की गाड़ी ने मासूम बच्चे को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा; पुलिस ने अधिकारी को ऐसे बचाया

BHAGALPUR: भागलपुर में सड़क पार करने के दौरान सुल्तानगंज के सीओ की गाड़ी के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी को घेर लिया। दो थान

Bihar News: CO की गाड़ी ने मासूम बच्चे को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा; पुलिस ने अधिकारी को ऐसे बचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में सड़क पार करने के दौरान सुल्तानगंज के सीओ की गाड़ी के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी को घेर लिया। दो थानों की पुलिस ने सीओ को ग्रामीणों के चंगूल से बचाया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नया टोला मोतीचक के पास अकबरनगर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर NH 80 की है।


मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों से घिरता देख सीओ ने सुल्तानगंज एवं अकबरनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची सुल्तानगंज थाना की पुलिस सीओ को लेकर जाने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने सीओ को जाने से रोक दिया और बच्चे के इलाज तक रुकने की मांग करने लगे। इसी दौरान एक युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा, तब पुलिस ने युवक को वीडियो बनाने से रोका।


बावजूद इसके युवक सीओ का वीडियो बनाता रहा। जिसको लेकर युवक एवं पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। इसके बाद सुलतानगंज थाना पुलिस अंचलाधिकारी को अपने साथ लेकर चली गई। घटना के आसपास के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। घायल बच्चे की पहचान नया टोला मोतीचक निवासी वार्ड नंबर तीन के शत्रुघ्न मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुआ।


गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए सुल्तानगंज के निजी क्लीनिक ले गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। सुल्तानगंज अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि अचानक बच्चा बीच सड़क पर आने से वाहन की चपेट में आ गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता