ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Bihar News: बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़ और मारपीट, डॉक्टर पर लगाया यह गंभीर आरोप

Bihar News: सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने मोतिहारी के CHC में तोड़फोड़ की है व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा है. डॉक्टर पर लगे हैं लापरवाही के आरोप

Bihar News
अस्पताल में तोड़फोड़, मोतिहारी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पताही में डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक बच्चे की मौत हो गई है। बेतौना गांव के रहने वाले 4 साल के हरि कुमार को कोदरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में बच्चे को परिजन तुरंत CHC पताही लेकर पहुंचे। लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एएनएम ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


बच्चे की मौत से आक्रोशित पिता संजय महतो और परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बच्चे के शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 


स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस वजह से गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। CHC प्रभारी डॉ. मोहन लाल प्रसाद ने बताया कि घटना के समय वे अस्पताल से बाहर गए हुए थे। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


सोहराब आलम की रिपोर्ट