ब्रेकिंग
बिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनीबिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, ढाई महीने पहले पिता की भी ऐसे ही गई थी जान

Bihar News: छपरा के रिविलगंज में ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय प्रद्युम्न प्रसाद की मौत। ढाई महीने पहले उनके पिता की भी सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। ढाई महीने पहले उनके पिता की भी सड़क हादसे में जान गई थी। यह हादसा बुधवार को रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ।


मृतक की पहचान रिविलगंज के मुकरेड़ा गांव निवासी स्व. हरेकृष्ण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न प्रसाद के रूप में हुई है। प्रद्युम्न अपनी पत्नी के मायके से मकरेड़ा लौट रहे थे, तभी सिवान की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे हेलमेट सहित उनका सिर कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


सूचना पर रिविलगंज थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।


परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। विशेष रूप से यह दुखद है कि ढाई महीने पहले, 6 जून को प्रद्युम्न के पिता हरेकृष्ण प्रसाद की भी रिविलगंज के मेथवलिया उमधा गांव के पास फोरलेन पर एक मुर्गा लदे पिकअप वैन की टक्कर से मौत हो गई थी। हरेकृष्ण भारत गैस एजेंसी में वेंडर के रूप में काम करते थे।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह