ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Bihar News: भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Bihar News: अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और गंभीर हालत में उन्हें एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar News,चितरंजन कुमार निधन, अरवल पूर्व विधायक, भाजपा नेता मृत्यु, बिहार राजनीति, चितरंजन कुमार भाजपा, मंगल पांडेय शोक संदेश
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा नेता व अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आज सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में पूर्व विधायक के निधन की खबर है. चितरंजन कुमार के निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर फैल गई है. चितरंजन कुमार अरवल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे. 2010 से 2015 के बीच अरवल का प्रतिनिधित्व किया था. 

ये पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे . गंभीर स्थिति में उन्हें एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था. बुधवार की सुबह आठ बजे उनका निधन हुआ है. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पटना आएगा. चितरंजन शर्मा को लिवर से सम्बंधित बीमारी थी.

बिहार सरकार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है ।  वह एक कुशल राजनेता व जनप्रिय नेता थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।