ब्रेकिंग
फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरल

BIHAR NEWS : यूपी से शराब लेकर बिहार आ रहे शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौत और दूसरा घायल

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इस

BIHAR NEWS : यूपी से शराब लेकर बिहार आ रहे शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौत और  दूसरा घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से सामने आया है। जहां यूपी से शराब लेकर कैमूर आ रहे शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकराई और एक की मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी से घायल हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के केकढा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। टक्कर होने के बाद बाइक पर लदा शराब पूरी तरह से बिखर गया। ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना चांद पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी चांद पहुंचाया जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया।


इस घटना में शामिल दोनों युवाओं की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पदमा डिहरी गांव के डब्लू धोबी के पुत्र धीरज कुमार घायल बताए जा रहे हैं, जबकि भगवानपुर थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव के करीमन राम के पुत्र अजय कुमार मृतक बताया जा रहे हैं। वहीं पुलिस शराब तस्करी को लेकर बाइक चालक के ऊपर चांद थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है ।


इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह ने बताया भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक यूपी की तरफ से बाइक लेकर आ रहे थे तभी उनकी बाइक चांद थाना क्षेत्र के केकढा गांव के पास पेट से टकरा गई है जिसमें एक लड़के की मौत हो गई है दूसरा घायल है। उसको प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल भभुआ में करने के बाद रेफर कर दिया गया है।


इधर, इस पूरी घटना को लेकर चांद थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आने के दौरान शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकरा गई थी जिसमें दो लोग घायल थे शराब उनका बिखर गया था। पुलिस सूचना पर पहुंची तो दोनों को चांद पीएचसी भिजवाई थी और उनके शराब को जप्त करते हुए वाहन को चांद थाना लाया गया था। पुलिस की तरफ से चांद थाने में वाहन चालक शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।