ब्रेकिंग
Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर

Bihar News: हत्या मामले में फरार लल्लू मुखिया पर कुर्की-जब्ती की तैयारी, सरेंडर के अलावा अब कोई विकल्प नहीं

Bihar News: बाढ़ में हत्या मामले के फरार अभियुक्त कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू, अब सरेंडर करना ही होगा।

Bihar News
लल्लू मुखिया
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के बाढ़ से बड़ी खबर आ रही है, जहां हत्या मामले में फरार कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन कर सकती है, वहीं लल्लू मुखिया के सरेंडर की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।


बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 (हत्या मामले) में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। इस मामले में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।


अब बाढ़ ASP राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। पहले उच्च न्यायालय ने लल्लू की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है।


सूत्रों के अनुसार पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। दूसरी ओर यह भी संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण लल्लू मुखिया सरेंडर कर सकते हैं। फिलहाल लल्लू फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्टर: कुन्दन किशोर, बाढ़, पटना