ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल..

Bihar News: बाढ़ के गंजपर गांव में शराबी पकड़ने गई मद्य निषेध टीम पर ग्रामीणों ने पत्थर बरसाए। 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त। 14 नामजद पर FIR, सुखदेव कुमार गिरफ्तार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य में शराबबंदी के बीच एक बार फिर से मद्य निषेध की टीम पर हमला हुआ है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए हैं। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और टीम की चार गाड़ियां भी तोड़ दी गईं हैं। एक शराबी को गिरफ्तार करने पर भड़के लोगों ने यह हंगामा किया है। पुलिस ने 14 नामजद पर FIR दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।


मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने इस बारे में बताया है कि टीम छह गाड़ियों से बख्तियारपुर से अथमलगोला रामनगर दियारा होते हुए स्टेट हाइवे पर गश्त कर रही थी। गंजपर गांव के पास कुछ शराबी हुड़दंग मचा रहे थे। टीम ने एक को पकड़कर गाड़ी में बैठाया। देखते ही देखते ग्रामीण जमा हो गए और पत्थर-रोड़े बरसाने लगे। जिसमें पुलिसकर्मियों को चोट आई। इन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं।


सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सीएचसी अथमलगोला में हुआ। अब सभी खतरे से बाहर हैं। अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया है कि मद्य निषेध टीम की शिकायत पर 14 नामजद और अज्ञात पर FIR दर्ज हुई है। गांव के सुखदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है।


चुनावी माहौल में यह हमला पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही थी। पुलिस का दावा है कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हो रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव है।