ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने

Bihar News: बारात लगी..वरमाला हुई..फिर रसगुल्ला खाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, मुंह ताकते रह गये दूल्हे राजा!

Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वरमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Bihar News
प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक शादी समारोह में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां वरमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। घटना मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र की है।  बताया जा रहा है कि सती स्थान गांव में एक दुल्हन ने शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही अपने प्रेमी संग भागकर सबको चौंका दिया।


लड़की के पिता अजय मंडल ने बड़े धूमधाम से अपनी बेटी नेहा की शादी की तैयारियां की थीं। बारात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव से आई थी। दूल्हा अमरजीत मंडल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी करने आया हुआ था। वरमाला की रस्म भी हो चुकी थी और सब कुछ सामान्य लग रहा था। तभी रसगुल्ला खिलाने और हाथ धोने के बहाने दुल्हन नेहा शादी मंडप से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी।


काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जिसके बाद देर रात तक गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दुल्हन को ढूंढने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसका और उसके प्रेमी दोनों का कोई पता नहीं चला। आखिरकार दूल्हा अमरजीत मंडल और उसका परिवार बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गया। दुल्हन के बीच शादी से भागने के बाद पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बन गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता