ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान

BIHAR NEWS : दो बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर में 3 लोग जख्मी, हालत गंभीर

सुपौल में दो बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर में 3 लोग जख्मी हो गए, जबकि इसकी हालत गंभीर हो गया है। यह घटना त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग का बताया जा रहा है।

BIHAR NEWS
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकलकर सामने आ रहा है। जहां दो बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर में 3 लोग जख्मी हो गए। 


दरअसल, सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र सी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाना क्षेत्र के जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर लक्ष्मीनियां स्थित टॉल टैक्स के समीप दो बाइक सवार की हुई आमने सामने की जोड़दार टक्कर में दोनों बाइक समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मियों को गश्ती कर रही त्रिवेणीगंज पुलिस टीम द्वारा गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया है। 


जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना अभी कुछ देर पहले की है। घटना के संबंध में गंभीर रूप से जख्मी जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चापीन गांव वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद कलीम का 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरशद ने बताया कि हम अपने चाचा 35 वर्षीय मोहम्मद नसीमुद्दीन के साथ आज सुबह 10 बजे त्रिवेणीगंज अनुमंडल न्यायालय जमीन संबंधी किसी मामले को लेकर आए थे और वापस अभी डेढ़ बजे दिन में अपनी बजाज कंपनी की पल्सर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।


इसी दरम्यान जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर लक्ष्मीनियां स्थित टॉल टैक्स के पास विपरीत दिशा एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया।जिससे हमलोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बता दें कि इस घटना में दूसरा मोटरसाइकिल सवार सह चालक थाना क्षेत्र के परसाही निवासी प्रमोद ऋषिदेव का 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि तीनों जख्मियों को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया है जख्मी 26 वर्षीय मोहम्मद अरशद,जख्मी 35 वर्षीय मोहम्मद नसीमुद्दीन और जख्मी 26 वर्षीय अमित कुमार तीनों की हालत सामान्य नहीं है।तीनों को बेहतर ईलाज के प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है।थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि जख्मियों के दोनों मोटरसाइकिल को घटनास्थल से थाना लाया गया है मामले की जांच की जा रही है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता