ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

Bihar News: बिहार के हजारों शिक्षकों को नए साल से पहले सरकार का गिफ्ट, होने जा रहा यह बड़ा काम

Bihar News: बिहार के 27,171 अंतरजिला तबादला हुए शिक्षकों को 31 दिसंबर तक पसंद के प्रखंड व स्कूल मिलेंगे। 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक 5-5 प्रखंडों का विकल्प भरना होगा, 16 दिसंबर से शुरू होगा स्कूल आवंटन..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए नए साल से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। यहाँ अंतरजिला तबादला होने के बाद अब 27,171 शिक्षकों को 31 दिसंबर तक उनके पसंदीदा प्रखंड और स्कूल में तैनाती मिल जाएगी। शिक्षा विभाग ने पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है और सबसे खास बात यह है कि शिक्षक खुद ही अपने नए जिले में पांच प्रखंडों का विकल्प भर सकेंगे, जिससे उन्हें मनचाहा इलाका मिलने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगी।


यह प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो रही है। इस दिन से 5 दिसंबर तक सभी तबादला हुए शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर लॉग-इन करके अपने नए जिले के अंदर पांच प्रखंडों के नाम क्रम अनुसार भरेंगे। इसके बाद 10 से 15 दिसंबर तक सॉफ्टवेयर के जरिए प्रखंड आवंटित किए जाएंगे। फिर 16 दिसंबर से जिला स्तर पर समिति स्कूलवार, कक्षावार और विषयवार पोस्टिंग करेगी। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली यह समिति पारदर्शी तरीके से Click to Allot Block बटन दबाते ही पूरी लिस्ट फाइनल कर देगी।


इधर 2 दिन पहले शिक्षा विभाग ने उन 2400 शिक्षकों का भी अंतरजिला तबादला कर दिया है, जिन्हें पहले चरण में कोई जिला नहीं मिल सका था। ये सभी ऐसे शिक्षक थे जिन्होंने चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद दोबारा तीन-तीन जिलों का विकल्प भरा था। अब कुल मिलाकर पहले चरण के 24,600 और दूसरे चरण के 2,400 सहित 27,000 से ज्यादा शिक्षकों का घर-पड़ोस या पसंदीदा जगह पर जाने का रास्ता साफ हो गया है।


शिक्षक संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है। सालों से घर से दूर ड्यूटी कर रहे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएँ अब अपने बच्चों और परिवार के पास रह सकेंगे। विभाग का दावा है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और सॉफ्टवेयर आधारित होने से न तो कोई रिश्वत चलेगी और न ही मनमानी होगी।