ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश, अब तक रोड नहीं बनने से नाराज युवक ने उठाया यह कदम

नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक युवक ने सड़क नहीं बनने से नाराज होकर मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बिहार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के रोह प्रखंड के डुमरी पंचायत के भलुआ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुखिया पति को जबरन चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि भलुआ गांव का निवासी राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा अपशब्द कहते हुए मुखिया पति को चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश कर रहा है। युवक का आरोप है कि गांव की सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया गया। युवक अब तक रोड नहीं बनने से नाराज नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


सूत्रों के अनुसार, राजबल्लभ यादव कभी मुखिया का करीबी माना जाता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। बावजूद इसके, इस तरह की अभद्र हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है कि आखिर वह मुखिया पति से इतना नाराज़ क्यों है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

टैग्स