ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

बिहार में माइनिंग पुलिस के गठन का फॉर्मूला सेट, अवैध बालू खनन पर शिकंजा कसने की तैयारी

Bihar News: बिहार में अवैध बालू और अन्य लघु खनिजों के खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने के लिए अलग खनन पुलिस के गठन की तैयारी तेज हो गई है। खान एवं भूतत्व विभाग ने खनन सिपाहियों की तैनाती का फॉर्मूला तैयार कर लिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बालू समेत अन्य लघु खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन पुलिस के गठन की कवायद तेज हो गई है। खान एवं भूतत्व विभाग ने खनन सिपाहियों के गठन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। अब प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री की सहमति के बाद इसे राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।



विभाग की योजना खनन सिपाहियों के लिए अलग व्यवस्था तैयार करने की है, ताकि अवैध खनन और खनिजों के अवैध कारोबार पर निगरानी और कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। खनन सिपाहियों की तैनाती सिर्फ बालू घाटों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य लघु खनिजों के खनन और परिवहन वाले क्षेत्रों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



खनन सिपाही विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों की निगरानी करेंगे और कार्रवाई में सहयोग करेंगे। सूत्रों के अनुसार, तैयार किए गए फॉर्मूले में जिलावार खनन सिपाहियों की संख्या, उनके संचालन के लिए आवश्यक अधिकारियों और अन्य व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है।



राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतों को देखते हुए लंबे समय से अलग खनन पुलिस की जरूरत महसूस की जा रही है। करीब दो वर्ष पहले भी खान एवं भूतत्व विभाग ने खनन पुलिस के गठन का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उस समय यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।



अब विभाग ने पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से खनन सिपाहियों के गठन का फॉर्मूला तैयार किया है। प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद पदों के सृजन, नियुक्ति और तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



विभाग को उम्मीद है कि अलग खनन पुलिस व्यवस्था बनने से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई अधिक तेज और प्रभावी होगी। साथ ही, अवैध खनन के कारण सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी। खनन पुलिस के गठन से विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई और निगरानी का दबाव कम होने के साथ-साथ खनिजों के अवैध कारोबार पर जमीनी स्तर पर निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता