ब्रेकिंग
हिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामाहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामा

बिहार में वज्रपात से 7 की गई जान, दो बच्चे झुलसे, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आंकड़ा

PATNA : बिहार में लगातार खराब मौसम में वज्रपात की वजह से आज 7 लोगों की जान चली गई है. अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत सहरसा जिले में हुई ह

बिहार में वज्रपात से 7 की गई जान, दो बच्चे झुलसे, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आंकड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार खराब मौसम में वज्रपात की वजह से आज 7 लोगों की जान चली गई है. अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत सहरसा जिले में हुई है. जबकि मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है.


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत पांच की मौत हो गई. चकमाका पावर हाउस के पास हुई इस घटना में चार बच्चों की जान गई है. बताया जा रहा है कि जब भगिया देवी के साथ बच्चे खेतों में मूंग तोड़ रहे थे. उसी समय भीषण बारिश शुरू हो गई और उसी समय वज्रपात से फुलो राय की 68 वर्षीय माता भगिया देवी, सुरेंद्र राय की 14 वर्षीय पुत्री मंजन कुमारी, वीरेंद्र राय की13 वर्षीय विमल कुमारी, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी और बादल कुमार सकरा निवासी पिता लाल सिंह की की मौत हो गई.


जानकारी मिली है कि बादल कुमार अपने मौसा वीरेन राय के पास आया था. वही इस घटना में दो बच्चे जख्मी हैं, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बलवाहाट ओपी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लेकर आये.