ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

बिहार: तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुबह सवेरे अनियंत्रित कंटेनर ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर

बिहार: तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुबह सवेरे अनियंत्रित कंटेनर ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह सवेरे कुछ मजदूर काम की तलाश में निकले थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घालय हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।


हादसे में मौत के शिकार हुए मजदूर की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के सनाठी गांव निवासी प्रमोद राय के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता