ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

बिहार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के

बिहार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कार और ऑटो पर सवार करीब दर्जन भर लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि फतेहपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर नवादा जा रही थी। जैसे ही ऑटो नेमदरगंज थाना क्षेत्र के पचगामा फ्लाई ओवर पर पहुंची, तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार और ऑटो सवार दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में विजय प्रसाद, मुन्नी देवी, मुशहरा, जावेद, शौहर यादव, श्यामली देवी, मेघा कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता