ब्रेकिंग
Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

CM नीतीश का बड़ा फैसला, शराबी पुलिसवाले होंगे बर्खास्त, नशे की हालत में मिले तो उसी वक्त जाएगी नौकरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला किया है. मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की बैठक में सीएम ने यह निर्णय लिया है.

CM नीतीश का बड़ा फैसला, शराबी पुलिसवाले होंगे बर्खास्त, नशे की हालत में मिले तो उसी वक्त जाएगी नौकरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला किया है. मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की बैठक में सीएम ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने साफ़ निर्देश दिया है कि अगर कोई भी पुलिसवाला शराब पीते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बर्खास्त कर दें.


सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की बैठक हुई. इस बैठक में मधनिषेध और उत्पाद विभाग के कमिश्नर बी कार्तिकेय धनजी, मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह सचिव आमिर सुबहानी और आईजी अमृत राज भी शामिल हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री को विभागीय उपलब्धियां और कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस बैठक में सीएम नीतीश ने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गड़बड़ी करने वालों को भी सजा दी जा रही है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से पहले शराब का धंधा करने वाले अब क्या कर रहे हैं, विभाग इसकी जानकारी जुटाए. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जीविकोपार्जन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे, इसकी भी समीक्षा की जाये. 


मुख्यमंत्री ने आगे अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिया कि बिहार के पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली है. अगर कोई भी पुलिसवाला शराब का सेवन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल उसी समय डिसमिस कर दिया जाये. अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाये. सीएम ने कहा कि सभी चौकीदारों को भी एक-एक चीज की जानकारी होती है. गड़बड़ी पाए जाने पर ऐसे चौकीदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाये. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जिनको खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्हें सजा दिया गया है. उसका प्रचार किया जाये, ताकि ऐसी जुर्रत करने वाले लोगों में भय पैदा हो. उन्होंने कहा कि 4 साल पहले 2017 में ही बिजली के खंभों पर टेलीफोन नंबर लिखवा दिया गया था. ताकि गड़बड़ी करने वालों की सूचना स्थानीय लोग दे सके. 


बैठक में मधनिषेध के आईजी अमृत राज ने पुलिस द्वारा किये गए जिलावार शराब के विनष्टीकरण की जानकारी दी. शराब और वाहनों की जब्ती के साथ-साथ जो कार्रवाई की गई है, इसकी भी जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी. 

टैग्स