ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई: बिहार में SP आवास के सामने गाय-भैंस समेत पूरे परिवार ने डेरा डाला

SEKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में जब सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई से किसान परिवार त्राहिमाम कर गया तो न्याय के लिए अनोखा रास्ता अपनाया. किसान अपने परिवार औऱ गाय-भैंस के साथ

सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई: बिहार में SP आवास के सामने गाय-भैंस समेत पूरे परिवार ने डेरा डाला
First Bihar
3 मिनट

SEKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में जब सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई से किसान परिवार त्राहिमाम कर गया तो न्याय के लिए अनोखा रास्ता अपनाया. किसान अपने परिवार औऱ गाय-भैंस के साथ एसपी आवास के सामने पहुंचा औऱ वहीं डेरा डाल दिया. एसपी साहब के घर के सामने जब किसान ने डेरा डाल दिया तो पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गये. ताबड़तोड़ कोशिशें की गयीं कि किसी तरह किसान को वहां से हटाया जाये. 


सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई 
मामला एक सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई से जुड़ा है. शेखपुरा के सरिका गांव में इस दबंग नेता ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया है. पीडित परिवार पुलिस के पास इंसाफ के लिए दौड़ता रहा लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना. इसके बाद दबंग नेता किसान औऱ उसके परिवार के साथ औऱ जुल्म करने लगा. जब न्याय पाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा तो किसान परिवार एसपी आवास के सामने पहुंच गया. 


शेखपुरा के सरिका गांव के रामवृक्ष यादव ने शुक्रवार को अपनी गाय भैंस के साथ सपरिवार एसपी आवास के सामने डेरा डाल दिया. एसपी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब एक परिवार को मवेशी के साथ धरना पर बैठे देखा तो वे परेशान हो उठे. सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की. लेकिन किसान औऱ उसके परिवार के लोग नहीं हटने की जिद पर अड़ गये. उनकी मांग थी कि एसपी खुद फरियाद सुनें औऱ कार्रवाई करें तभी वे वहां से हटेंगे. किसान परिवार की जिद देख कर एसपी आवास से स्थानीय थाना को सूचित किया गया. बाद में हथियावां ओपी की पुलिस वहां पहुंची औऱ पीडि़त परिवार को काफी देर तक समझाया. उन्हें आश्वासन दिया गया कि कार्रवाई होगी. जब वे वहां से हटे.


पीडि़त किसान रामबृक्ष यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी ने बताया कि गांव के एक दबंग नेता ने उनेके खेत और घर पर कब्जा कर लिया है. वह एक सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ है. उसने हमारे घर पर अपनी पार्टी का झंडा भी गाड़ दिया है. पीड़ित परिवार ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी गाय-भैंस लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं. किसान रामबृक्ष यादव ने बताया कि अपनी जमीन औऱ घर पर कब्जे को लेकर उन्होंने 2020 में मुकदमा भी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें