ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में रेल हादसा : हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, मौके पर मची अफरा-तफरी

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली के आनंद विहार से कटिहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई है। ट्रेन की दो बोगियां पटरी स

बिहार में रेल हादसा : हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली के आनंद विहार से कटिहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई है। ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे की ओर से किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।


बताया जा रहा है कि समस्तीपुर रेल मंडल के पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड के बीच  हरिनगर के पास दिल्ली के आनंद विहार से कटिहार जा रही गाड़ी संख्या 15706 हमसफर एक्सप्रेस की S1 और S2 कोच अचानक पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रक्सौल और नरकटियागंज से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच चुका है। रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल हादसे के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।


हादसे से संबंधिक किसी तरह की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हरिनगर – 7979789404, नरकटियागंज – 7206936798, समस्तीपुर -9771428963 पर फोन कर लोग हादसे से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि दुर्घटना के वक्त ट्रेन की स्पीड कम थी, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें