ब्रेकिंग
Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?

बिहार में रफ्तार का कहर : बाजार जा रहे तीन लोंगों को बस ने रौंदा, दो की मौके पर हो गई मौत

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के NH-31 पर केंदुआ गांव के पास की

बिहार में रफ्तार का कहर : बाजार जा रहे तीन लोंगों को बस ने रौंदा, दो की मौके पर हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के NH-31 पर केंदुआ गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रही एक बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतकों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली गांव निवासी दिलकेश्वर चौधरी के पुत्र विकास कुमार एवं सुनील चौधरी की पत्नी शबनम देवी के रूप में की गई है। वहीं घायल शख्स डीह रजौली गांव निवासी संतोष कुमार है।


जानकारी के मुताबिक मृतक विकास अपनी चाची शबनम देवी और चचेरे भाई संतोष कुमार को एक ही बाइक पर बैठाकर किसी काम से नवादा जा रहा था। इसी दौरान केंदुआ गांव के पास तेज रफ्तार बस ने तीनों को रौंद डाला। 


हादसे में विकास और उसकी चाची शबनम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टैग्स