ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

बिहार में प्रतिबंध हटा; अब सुबह नौ बजे से पहले खुल सकेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया नया निर्देश

PATNA : जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से संबधित पहले से लगाए गए सभी प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है. बता दें पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है. जि

बिहार में प्रतिबंध हटा; अब सुबह नौ बजे से पहले खुल सकेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया नया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से संबधित पहले से लगाए गए सभी प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है. बता दें पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है. जिसके तहत जिले के स्कूल अब सुबह नौ बजे से पहले भी खुल सकेंगे. और शाम तीन बजे के बाद भी कक्षाएं चलायी जा सकती हैं. 


डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है. कहा गया है कि ठंड को देखते हुए जिले में छह फरवरी 2022 को शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर जो प्रतिबंध लगाया गया था. उसे 21 फरवरी के प्रभाव से खत्म किया जाता है. बता दें पिछले प्रतिबंध में सुबह नौ से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद कक्षाओं को चलाने पर रोक लगा दी गयी थी. 


अब उन प्रतिबंधों को हटाने के बाद 21 फरवरी से स्कूलों की कक्षाएं पहले की तरह चल सकेंगी. मालूम हो कि जिले के अधिकांश स्कूलों में पहले नौ बजे से लेकर तीन बजे तक कक्षाएं चल रही थीं. डीएम के नये आदेश के बाद स्कूलों को अपना टाइम टेबल बनाना होगा. ये आदेश  शनिवार को अधिकांश स्कूलों की ओर से टाइमिंग को लेकर नये आदेश जारी कर दिये जायेंगे.

टैग्स