ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : मुखिया चुनाव में जब बहू की हुई हार, सदमें से चली गयी सास की जान

GOPALGANJ : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान एक से एक किस्से देखने को मिल रहे हैं. कहीं एक ही परिवार में कई लोग खड़े हुए हैं तो कहीं मुर्दे को भी चुनाव में जीत मिल जा रही है. लेकिन ग

बिहार : मुखिया चुनाव में जब बहू की हुई हार, सदमें से चली गयी सास की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान एक से एक किस्से देखने को मिल रहे हैं. कहीं एक ही परिवार में कई लोग खड़े हुए हैं तो कहीं मुर्दे को भी चुनाव में जीत मिल जा रही है. लेकिन गोपालगंज से आई ताजा खबर आपको हैरत में डाल देगी. दरअसल सास बहू के रिश्तो को अक्सर बेहद उलझा हुआ माना जाता है. लेकिन गोपालगंज में एक सास और बहू के बीच ऐसा रिश्ता रहा जिसके कारण अब जिले में हर तरफ से इसकी चर्चा हो रही है. दरअसल पंचायत चुनाव में बहु मुखिया पद के लिए उम्मीदवार बनी थी. चुनाव में उसकी हार हो गई. अपनी बहू की हार का सदमा सास बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि सास बहू के बीच मां बेटी के जैसा रिश्ता था. यही वजह रही कि अपनी बहू की हार का सदमा कैलाशो देवी बर्दाश्त नहीं कर पाई. कैलाशो देवी के परिवार के सदस्य चार दफे कर्णपुरा पंचायत से मुखिया बने रहे. दो बार कैलाशो देवी के बेटे अवधेश प्रसाद मुखिया रहे जबकि उसके बाद महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर माला देवी भी दो दफे मुखिया चुनाव में जीती. लेकिन इस बार बहू माला देवी की 19 वोटों से हार हो गई. कैलाशो देवी इसी सदमे में दुनिया छोड़ कर चल बसी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें