ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पंचायत चुनाव : 2 लाख मतदानकर्मियों को मिलेगी कोरोना किट, महामारी से बचाव का होगा पूरा इंतजाम

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग इसी महीने बिगुल बजा सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आयोग ने अब कोरोना महामारी स

पंचायत चुनाव : 2 लाख मतदानकर्मियों को मिलेगी कोरोना किट, महामारी से बचाव का होगा पूरा इंतजाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग इसी महीने बिगुल बजा सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आयोग ने अब कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य में 2 लाख मतदानकर्मियों को कोरोना किट देने का फैसला किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना किट मतदानकर्मियों को मुहैया कराया जाएगा। इस कोरोना किट के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान मतदानकर्मियों को दिए जाएंगे। 


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक के पंचायत चुनाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर, फेसशील्ड और अन्य सामानों की खरीद की जाएगी। यह सभी आवश्यक के समान जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिलास्तर पर जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की देखरेख में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस किट का वितरण किया जाएगा। इसके अलावे पंचायत चुनाव को लेकर हर जिले में मेडिकल टीम का गठन भी किया जाएगा। 


बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के कारण पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जा सके। पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने के कारण राज्य सरकार ने पंचायत के परामर्शी समिति का गठन किया लेकिन अब जब दूसरी लहर कमजोर पड़ी है, पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदें जग गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग चाहता है कि तीसरी नहर की आशंका के पहले बिहार में पंचायत चुनाव करा लिए जाएं। इस हफ्ते बिहार में सभी जिलों के अंदर ईवीएम भी पहुंच जाएगी और पंचायत चुनाव को लेकर सारी प्रक्रिया चल रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें