ब्रेकिंग
सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला

बिहार में नहीं थम रहा अपराध : रामनवमी के दिन भी कनपटी में कट्टा सटा तीन दुकानों से लाखों का सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश

BEGUSARAI : एक तरफ जहां लोग आज रामनवमी का पर्व मनाने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी और बदमाश किस्म के लोग आज भी अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूस

बिहार में नहीं थम रहा अपराध : रामनवमी के दिन भी कनपटी में कट्टा सटा तीन दुकानों से लाखों का सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : एक तरफ जहां लोग आज रामनवमी का पर्व मनाने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी और बदमाश किस्म के लोग आज भी अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से जुड़ा हुआ है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दिन- दहाड़ें तीन दुकानों में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।


दरअसल, बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब यह मालूम चला कि यहां अपराधी और बदमाश किस्म ले लोगों ने एक दो आभूषण दूकान और एक किराने की दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान डकैतों ने करीब 2 लाख नगद और लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण की डकैती की है। 


बताया जा रहा है कि, बुधवार की रात करीब 2 बजे 15 से 20 की संख्या में बदमाश हथियार के साथ चांदपुरा बाजार पहुंचे और राधा ज्वेलर्स दुकान का शटर काटकर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे थे तिजोड़ी को भी काट कर निकाल लिया। इस दौरान करीब 7-8 की संख्या में बदमाश हथियार के साथ मकान मालिक के घर के अंदर दाखिल हो गया और मकान मालिक और उसके परिजनों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और फिर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। 


बदमाशों ने राधा ज्वेलर्स से 2 लाख रुपए और लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की है । बदमाशों ने राधा ज्वेलर्स के साथ एक किराने दुकान में भी 5000 नगद और हजारों रुपए के किराने की मंहगे सामानों की चोरी की है। इसके अलावा बदमाशों ने 200 मीटर दूर गीता ज्वेलर्स में ही शटर काटकर चोरी कर रहे थे तभी दूकान के बगल के पड़ोसी बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया और फिर घटना को अंजाम दिया। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही रात में ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की है। हालांकि अभी स्वर्ण आभूषण दुकान से कितने की डकैती हुई है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता