ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

बिहार में मिड डे मील का बूरा हाल! चावल में चूहे का शौच मिलने के बाद हंगामा, बच्चों ने कूड़े पर फेंका मध्याह्न भोजन

BAGAHA: बिहार में मिड डे मील की बहदाली कोई नई बात नहीं है। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से मध्याह्न भोजन की गड़बड़ी की शिकायतें साममे आती रही हैं। योजना की बदहाली का ताजा माम

बिहार में मिड डे मील का बूरा हाल! चावल में चूहे का शौच मिलने के बाद हंगामा, बच्चों ने कूड़े पर फेंका मध्याह्न भोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में मिड डे मील की बहदाली कोई नई बात नहीं है। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से मध्याह्न भोजन की गड़बड़ी की शिकायतें साममे आती रही हैं। योजना की बदहाली का ताजा मामल पश्चिम चंपारण के बगहा से सामने आया है, जहां मिड डे मील में चूहे का शौच मिलने के बाद बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया और भोजन को कूड़े पर फेंक कर अपना विरोध जताया।


दरअसल, पश्चिम चंपारण के रामनगर स्तित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त बच्चों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जब उन्हें मिड डे मील का भोजन परोसा गया। परोसे गए मध्यान भोजन की थाली से चूहे का शौच मिलने के बाद जमकर हंगामा है। खाना की थाली में चूहे का शौच देखने के बाद बच्चों में आक्रोश भड़क गया और वे हंगामा करने लगे।


गुस्साए स्कूली बच्चों ने विरोध जताते हुए खाने की थाली को स्कूल परिसर में फेंक दिया। हंगामे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी मामले के छानबीन में जुटे हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग के एससीएस केके पाठक ने व्यवस्था को सुधारने का दायित्व उठाया है, तो क्या मध्याह्न भोजन योजना में व्यप्त गड़बड़ियों को भी वे दूर कर पाएंगे?



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता