ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत

PATNA: बिहार के लोगों की लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। केरल के बाद अब बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है।

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के लोगों की लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। केरल के बाद अब बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।


दरअसल, बीते 8 जून को एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने यह संभावना जताई थी कि बिहार में मानसून की एंट्री 13 जून को हो सकती है लेकिन इससे एक दिन पहले ही 12 जून को मानसून ने बिहार में एंट्री ले ली। 


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून की उत्तरी रेखा अररिया के फारबिसगंज से होकर गुजर रही है। जिसका प्रभाव अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में देखने को मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसका असर बिहार के अन्य जिलों में भी दिखने लगेगा। बता दें कि करीब 17 साल बाद समय से पहले बिहार में मानसून की एंट्री हुई है।


मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वज्रपात के साथ आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत अन्य जिले में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजधानी पटना और गया जिले में 15 जून जबकि छपरा में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।