ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

बिहार: अगलगी में एक दर्जन से अधिक दुकानें जल कर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है, जहां अगलगी की घटना में करीब दस से पंद्रह दुकानें जलकर राख हो गईं। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना सिम

बिहार: अगलगी में एक दर्जन से अधिक दुकानें जल कर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है, जहां अगलगी की घटना में करीब दस से पंद्रह दुकानें जलकर राख हो गईं। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी की है।


दरअसल, हटिया गाछी इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक आग की लपेटे इतनी तेज हो चुकी थी कि 10 से 15 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। अगलगी में दुकान के भीतर रखा लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल प्रशासन की टीम क्षति का आकलन करने मे जुटी हुई है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता