ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

बिहार में जानलेवा शीतलहर, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की हुई मौत.. अगले 2 दिन ऑरेंज अलर्ट

PATNA : बिहार जानलेवा शीतलहर की चपेट में है। ठंड की वजह से सोमवार को बिहार में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक तकरीबन 26 लोगों की जान ठंड की वजह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बिहार जानलेवा शीतलहर की चपेट में है। ठंड की वजह से सोमवार को बिहार में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक तकरीबन 26 लोगों की जान ठंड की वजह से चली गई है जिसमें सबसे ज्यादा सीतामढ़ी जिले में 5 लोगों की मौत हुई है। मुजफ्फरपुर और सासाराम में 3-3 पटना सारण और समस्तीपुर में 2-2 लोगों की मौत हुई है जबकि कैमूर, गोपालगंज, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड की वजह से होने की सूचना है। हालांकि ठंड से हुई मौतों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। 


बिहार में ठंड का कहर अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी पारा और नीचे गिरेगा। राजधानी पटना में आज सुबह से घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शीत लहर ने बिहार को अपनी चपेट में ले रखा है जो जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा। 


बिहार में पड़ रही ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को गया का पारा जम्मू के बराबर रहा। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान सोमवार को 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 होने की वजह से राजधानी में लोगों ने डे कोल्ड कंडीशन को महसूस किया। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि पूर्णिया में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।