ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

बिहार में जहर वाला पीठ्ठा: दो बच्चों की मौत, बेहोश हो गया पूरा परिवार, तीन की हालत गंभीर

BIHAR: बिहार के जहानाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. चावल के आटे से बना पीठ्ठा खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया. उनमें से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. पर

बिहार में जहर वाला पीठ्ठा: दो बच्चों की मौत, बेहोश हो गया पूरा परिवार, तीन की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार के जहानाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. चावल के आटे से बना पीठ्ठा खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया. उनमें से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. परिवार के दूसरे लोगों की भी हालत गंभीर है. ये घटना कैसे हुई उसे लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है. 


जहर वाला पीठ्ठा

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के औदान बिगहा गांव में ये घटना हुई है. एक परिवार के दो बच्चों की मौत हुई है जिसमें एक 5 साल का था वहीं दूसरा 2 साल का. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि मंगलवार रात उस घर में चावल के आटे से बनने वाला पीठ्ठा बना था. रात में पीठ्ठा खाकर सभी लोग सोने चले गये. परिवार का मुखिया नीतीश कुमार एक छोटी दुकान चलाता है वह अपनी दुकान में सोने गया, बाकी लोग घर में सो रहे थे.


बुधवार को सुबह काफी देर तक नीतीश कुमार के घर का दरवाजा नहीं खुला. अमूमन उस घर के लोग सुबह ही जाग जाते थे. गांव वालों को किसी अनहोनी की आंशका हुई. इसके बाद पड़ोस के लोग घर के अंदर गये तो हैरान रह गये. उन्होंने देखा कि उस परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े हुए हैं. 


ग्रामीण उस परिवार के पांच लोगों को बेहोशी की हालत में ही मखदुमपुर अस्पताल ले गये. सभी की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. ग्रामीण पांचों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बाकी तीन लोग अभी भी बेहोश हैं और उनकी हालच चिंताजनक बतायी जा रही है. 


कैसे हुई घटना

ग्रामीण बता रहे हैं कि उस परिवार के लोगों ने रात में पीठ्ठा खाया था और सोने गये थे. उसके बाद क्या हुआ ये किसी को पता नहीं. चूंकि परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी है और बाकी बचे तीन लोग बेहोश हैं लिहाजा उनसे भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है. ग्रामीणों के बीच खाने में जहर मिला दिये जाने से लेकर दूसरी कई तरह की चर्चायें हो रही हैं. उधर डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का सही तरीके से पता चल पायेगा.


टैग्स