ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में IPS अफसरों का तबादला, विभिन्न जिलों के SP का हुआ ट्रांसफर, यहां देखिये अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. दो जिलों के पुलिस कप्तान सम

बिहार में IPS अफसरों का तबादला, विभिन्न जिलों के SP का हुआ ट्रांसफर, यहां देखिये अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. दो जिलों के पुलिस कप्तान समेत 3 आईपीएस का ट्रांसफर कर उन्हें दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की लिस्ट दी हुई है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक समस्तीपुर, मुंगेर और पटना के रेल एसपी का तबादला कर दिया गया है. समस्तीपुर के एसपी विकास बर्मन को पटना का नया रेल एसपी बनाया गया है. जबकि मुंगेर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को समस्तीपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. 


इन दोनों आईपीएस अफसरों के अतिरिक्त बिहार सरकार ने 2013 बैच के आईपीएस अफसर और पटना के रेल एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी का तबादला करते हुए मुंगेर का नया पुलिस कप्तान बनाया है. 


इन अफसरों के अलावा रक्सौल के एएसपी आईपीएस सागर कुमार कोरोना माहमारी के बीच 35 दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. मोतिहारी के एएसपी शैशव यादव को रक्सौल के एएसपी का एडिशनल चार्ज दिया गया है.


यहां देखिये तबादले की अधिसूचना -


बिहार में IPS अफसरों का तबादला, विभिन्न जिलों के SP का हुआ ट्रांसफर, यहां देखिये अधिसूचना


बिहार में IPS अफसरों का तबादला, विभिन्न जिलों के SP का हुआ ट्रांसफर, यहां देखिये अधिसूचना  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें