ब्रेकिंग
Patna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PK

बिहार में गर्मी का सितम : स्कूल गईं 20 छात्राएं हुईं बेहोश : अस्पताल में कराया गया भर्ती

CHHAPRA : बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी के कारण सोमवार को सारण में स्कूल गईं 20 छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के

बिहार में गर्मी का सितम : स्कूल गईं 20 छात्राएं हुईं बेहोश : अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी के कारण सोमवार को सारण में स्कूल गईं 20 छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं मशरक के कवलपुरा स्थित कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की बताई जा रही हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी छात्राएं गर्मी और हीट स्ट्रॉक की शिकार हुई हैं। सभी को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पताल में एसी या कूलर नहीं होने से परेशानी हो रही है। सोमवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 40 छात्राएं मौजूद थीं, जिसमें से 20 की तबीयत बिगड़ गई।


विद्यालय प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे और अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। स्कूल के प्रभारी की मानें तो पढ़ाई करने के बाद 12 बजे दोपहर में सभी छात्राएं हॉस्टल आईं थी। चावल, दाल और सब्जी खाने के थोड़ी देर बाद ही एक-एक कर सभी की तबियत खराब होने लगी। फिलहाल सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।