ब्रेकिंग
अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश

बिहार में गर्मी का प्रकोप, पटना समेत इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चला है। मौसम विभाग ने राज्य में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 1 सप्ताह हीट वेव की स्थिति बनी रह

बिहार में गर्मी का प्रकोप, पटना समेत इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चला है। मौसम विभाग ने राज्य में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 1 सप्ताह हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग में राजधानी पटना और बांका में लू की चेतावनी जारी की है। इसके साथ फील्ड दक्षिण बिहार के 6 जिलों में हिटवेव की आशंका जताई गई है। इसके बाद बिहार में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार और सोमवार को दक्षिण और पूर्वी बिहार के 13 जिलों में हीट वेव के हालात रहेंगे। जिसमें राजधानी पटना समेत जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिले में लू की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर लू तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राजधानी पटना में भी पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है।


इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल से पूरे बिहार में भीषण गर्म अगला दौर चलेगा। आगामी मंगलवार से गुरुवार तक, तीन दिन पूरे राज्य लू का अलर्ट जारी हुआ है। सभी जिलों में हीट वेव के हालात बनने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

आपको बताते चलें कि, लू चलने के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने को भी कहा गया है। मौसम संबंधी पूर्वानुमान, चेतावनी और खबरों से पूरी तरह अपडेट रहें। अपने इलाके में लू की चेतावनी हो तो दोपहर में बिना जरूरी काम से बाहर न निकलें। पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे लेकिन पानी पीते रहें। ओआरएस घोल, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, ठंडाई, तोरानी जैसे।पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। तेज धूप में सिर ढककर बाहर निकलें, छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। नंगे पैर बाहर न निकलें। अगर दोपहर में खुले में काम करते हैं तो बीच में थोड़ा-थोड़ा आराम करें, इसके लिए पेड़ के नीचे या छाया का सहारा लें।