ब्रेकिंग
सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...

बिहार में फिलहाल बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है।राजधानी पटना के कई जगहों पर जलजमाव की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने

बिहार में फिलहाल बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है।राजधानी पटना के कई जगहों पर जलजमाव की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली और पटना जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।


वहीं, राजधानी पटना में शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। सुबह से ही यहां बादल छाए हुए थे। बारिश के बाद कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। बिहार के कई जिलों में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है और यह सिलसिला  अगले 3 दिन तक जारी रहेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया था।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी अगले तीन दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्व के अधिकांश स्थानों और शेष भागों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही राज्य के अधिकतर जिलों के एक-दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है।