ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

बिहार में ईद और राम नवमी पर नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, केके पाठक के विभाग ने सीएम नीतीश के पत्र को फर्जी बताया

PATNA : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के उस आदेश को फर्जी बताया है, जिसमें ईद और राम नवमी के दिन शिक्षकों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कि

बिहार में ईद और राम नवमी पर नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, केके पाठक के विभाग ने सीएम नीतीश के पत्र को फर्जी बताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के उस आदेश को फर्जी बताया है, जिसमें ईद और राम नवमी के दिन शिक्षकों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में ईद और राम नवमी में शिक्षकों की छुट्टी नहीं रहेगी।


बिहार में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों की ईद और रामनवमी की छुट्टी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश का हवाला देते हुए सोमवार को एक पत्र जारी किया था। जिसमें ईद और राम नवमी के दिन शिक्षकों की छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन शिक्षा विभाग ने सीएम के इस पत्र को ही फर्जी करार दे दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, “सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रेस नोट वायरल किया गया है कि "दि० 10 एवं 11 अप्रैल, 2024 (ईद) एवं 17 अप्रैल, 2024 (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Schedule) में अन्य किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।" उक्त वायरल प्रेस नोट शिक्षा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। यह प्रेस नोट पूर्णतः भ्रामक एवं फर्जी है”।


दरअसल, होली की तरह ईद में भी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम रखा है। जो 8 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा लेकिन इस बीच ईद का त्योहार मनाया जाना है। इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अलकासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को इसे लेकर पत्र लिखा और पूछा कि ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग कैसे ले सकते हैं?  


मौलाना शिबली अलकासमी ने पूछा कि यदि शिक्षक ट्रेनिंग करेंगे तब परिवार के साथ ईद कैसे मनाएंगे? जबकि पूरे देश में ईद के दिन छुट्टी रहती है। ईद को देखते हुए ट्रेनिंग की तिथि बढ़ाई जाए। इमारत-ए-शरिया की इस मांग के बाद सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग का एक प्रेस नोट वायरल हुआ।


वायरल नोट में कहा गया कि शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद एवं रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है। अतः 10 और 11 अप्रैल को ईद और 17  अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी रहेगी हालांकि शिक्षा विभाग ने सीएम नीतीश के उस आदेश को फर्जी बता दिया है। ऐसे में फिलहाल ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।


बिहार में ईद और राम नवमी पर नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, केके पाठक के विभाग ने सीएम नीतीश के पत्र को फर्जी बताया


बिहार में ईद और राम नवमी पर नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, केके पाठक के विभाग ने सीएम नीतीश के पत्र को फर्जी बताया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता