ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्ट

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दायर, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का है आरोप

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया गया है

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दायर, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और प्रवचनों के जरिए अंधविश्वास को बढ़ावा देने का काम किया है। अधिवक्ता सूरज कुमार ने एसीजेएम सब जज पश्चिमी की अदालत में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले पर 10 मई को सुनवाई होगी।


परिवाद दायर कराने वाले वकील सूरज कुमार ने कहा है कि उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को भगवान हनुमान का अवतार बताया था। उनके इस बयान से हिंदू समाज के करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। इस विवादित बयान को लेकर ही आईपीसी की धारा 295 A, 298, 505 के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर कराया गया है।


सूरज कुमार ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर सुनवाई की तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 5 दिनों के दौरे परप पटना आ रहे हैं। 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में उनका कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसमें वे प्रवचन करेंगे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता