ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बिहार में बीजेपी ने की खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग, भड़क गये नीतीश कुमार, बोले.. ये सब बेकार की बात है

PATNA: गुरुग्राम में खुले में नमाज़ पढ़ने को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. कई हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसका

बिहार में बीजेपी ने की खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग, भड़क गये नीतीश कुमार, बोले.. ये सब बेकार की बात है
First Bihar
2 मिनट

PATNA: गुरुग्राम में खुले में नमाज़ पढ़ने को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. कई हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसका विरोध किया है. इधर बिहार में भी भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग कर दी है. इस मामले पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तो वह भड़क गये.


सोमवार को पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कहीं कोई पूजा करता है, कहीं कोई गाता है सबका अपना-अपना विचार है.  मुख्यमंत्री ने कहा, इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है.  इन सब चीजों में हम ऐसा मानकर चलते हैं कि सबको अपने ढंग से करना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के दौरान कोई बाहर नहीं जा रहा था.  सभी लोग हमारे लिए एक समान हैं.  इन सभी विषयों पर चर्चा का कोई मतलब नहीं है.  सभी लोग अपने ढंग से चलते हैं, इन सब चीजों को मुद्दा बनाना ठीक नहीं.  हमलोगों के लिए इसका कोई मतलब नहीं है. 


उल्लेखनीय है कि भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने पिछले दिनों हरियाणा की तर्ज पर बिहार में भी खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की थी.  उन्होंने कहा कि खुले में नमाज पढ़ने का कोई मतलब नहीं है. 


टैग्स