ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है

बिहार में बेखौफ अपराधी, लाठी लेकर ड्यूटी कर रहे GRP कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न

बिहार में बेखौफ अपराधी, लाठी लेकर ड्यूटी कर रहे GRP कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना-गया रेलखंड से निकल कर सामने आ रहा है। यहां मसौढ़ी के नदौल रेलवे स्टेशन पर गश्ती के दौरान जीआपी की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में जीआरपी के एक जवान घायल हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दरअसल, राज्य में अपराधियों का मनोबल इन दिनों बढ़ते ही जा रहा है। ऐसे में पटना गया रेलखंड के नादौल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म गश्ती कर रही जीआरपी पुलिस पर अपराधियों ने हमला बोलते हुए गोली चला दी, जिसमें एक पुलिस जवान को बाएं हाथ में गोली लगी है। जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जख्मी जवान का नाम दिलीप कुमार है। 


मालूम हो कि, तारेगना जीआरपी पुलिस द्वारा नदौल रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ते आपराधिक घटना को देखते हुए वहां पर पुलिस की पेट्रोलिंग की जाती थी। ऐसे में मोबाइल छीनने वाले गैंग ने पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया। करीब तीन से चार की संख्या में अपराधी थे। उन्होंने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। जो सीधे जाकर एक जवान के हाथ में लग गई। फिलहाल घायल जवान का इलाज मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी में जुट गई है।