ब्रेकिंग
Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर के बाहर बैठे मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

SAPUAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहती है। इसके बाब

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर के बाहर बैठे मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPUAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहती है। इसके बाबजूद सही ढंग से अपराध को काबू नहीं हो पा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल में हत्या का एक नया मामला सामने आया है। जहां  घर के बाहर बैठे एक ब्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिजनों में हडकंप मच गया है। सुपौल में सदर थाना के मल्हनी में वार्ड न.1 के 52 वर्षीय शिवचंद्र मुखिया जब अपने घर के बाहर बैठे थे तभी एक युवक उनके पास आया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 


परिजनों ने बताया कि शिवचंद्र मुखिया जब खाना खाकर अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी एक युवक उनके पास आया.और फिर उनके सीने में गोली मारकर आराम से चला गया। गोली की आवाज से परिजनों में हडकंप मच गया। उसके बाद परिजनों ने आनन फानन में शिवचंद को अस्पताल ले जाने की ब्यवथा की। लेकिन रास्ते में ही शिवचंद ने दम तोड़ दिया। 


उधर बताया जा रहा है कि शिवचंद्र मछली का कारोबार करते थे। ऐसी चर्चा है कि इसी कारोबार को लेकर उनकी किसी से दुश्मनी हो सकती है। हालांकि,   किसने इस घटना को अंजाम दिया यह कहना अभी मुश्किल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को को दे दिया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।