ब्रेकिंग
चंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहीं

बिहार में बड़े पैमाने पर DCLR का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधर विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है. व

बिहार में बड़े पैमाने पर DCLR का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधर विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है. विभिन्न जिलों में पदस्थापित भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला अलग-अलग जिलों में किया गया है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधर विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 17 जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का ट्रांसफर किया गया है. मसौढ़ी के डीसीएलआर मो० जफर हुसैन का तबादला रजौली, नवादा कर दिया गया है. बक्सर के डीसीएलआर प्रभात कुमार को बिहारशरीफ, नालंदा भेजा गया है. शेखपुरा के डीसीएलआर संजय कुमार को राजगीर, नालंदा स्थानांतरित किया गया है.


इसके अलावा मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीसीएलआर स्वप्निल का तबादला हाजीपुर किया गया है. पटना सिटी के डीसीएलआर अखिलेश कुमार को सोनपुर भेज दिया गया है. राजगीर के डीसीएलआर इफ्तिखार अहमद रोसड़ा, समस्तीपुर भेजा गया है. रजौली के विमान कुमार सिंह का तबादला शेखपुरा किया गया है. मधेपुरा के गोपाल कुमार को सासाराम स्थानांतरित किया गया है. रोसड़ा के जय चंद्र यादव का तबादला मुजफ्फरपुर जिले में किया गया है. जबकि सोनपुर के डीसीएलआर शिव रंजन का ट्रांसफर पटना सिटी में किया गया है.


यहां देखिये DCLR के तबादले की पूरी लिस्ट - 


बिहार में बड़े पैमाने पर DCLR का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना


बिहार में बड़े पैमाने पर DCLR का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना