ब्रेकिंग
Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां

बिहार में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक रूपए ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप

SIWAN : बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से आ रही है जहां एक एटीएम को काटकर 20 लाख से भी अधिक रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोरी गई रकम का आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं म

बिहार में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक रूपए ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से आ रही है जहां एक एटीएम को काटकर 20 लाख से भी अधिक रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोरी गई रकम का आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है. बैंक से रिकार्ड का मिलान करने के बाद पता चल सकेगा कि चोरों के हाथ वास्‍तव में कितनी रकम लगी है. यह घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र स्थित एसएच 73 पर पोस्ट आफिस  के सामने स्थित इंडिया वन एटीएम में हुई. बताया जा रहा है कि एटीएम में कल शाम को ही कैश डाला गया था. बीती रात इस एटीएम को काट कर चोरों ने इसे पूरी तरह खाली कर दिया है.


मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में आज सुबह लोगों को पता चल है. सड़क किनारे से गुजर रहे लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे जीबी नगर थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंचे इंडिया वन एटीएम के एक कर्मी ने जानकारी दी कि कल यानी शनिवार को ही एटीएम के चेस्ट में 21 लाख रुपये डाले गए थे. रुपयों की निकासी नहीं हुई थी. हालांकि कितने रुपयों की चोरी की गई है, इसकी पुष्ट जानकरी पटना से एटीएम का मेंटेनेंस कार्य देखने वाले कर्मी जब आएंगे, तभी स्पष्ट हो पाएगा. चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

टैग्स