ब्रेकिंग
Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर के सामने ही BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की हत्या नहीं की जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना सिटी इलाक

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर के सामने ही BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की हत्या नहीं की जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना सिटी इलाके स निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,आलमगंज इलाके में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो लोग आए और मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने बीजेपी नेता अजय कुमार को गोली मार दी। गोली की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, गोली लगते ही अजय कुमार जमीन पर गिर गए। जिसके बाद आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो देखा कि अजय कुमार की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, अजय कुमार बीजेपी नेता है और बजरंगपुरी मंडल के पूर्व में महामंत्री रह चुके थे।यह मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी का है जहां भाजपा नेता अजय साहअपने आवास सह दुकान में थे और उसी समय अपराधियों ने इनके ऊपर दनादन गोलियां चलाना शुरू कर दिए। अजय साह को बैक टू बैक क़ई गोलियां मारी गयी है। जिसके बाद भाजपा नेता अजय साह मौके पर ही ढ़ेर हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौर पड़े तब तक अजय साह की मौत हो चुकी थी। 


उधर,  घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुँची। मंगलवार की देर रात हुए इस हत्या ने पुलिस की गश्ती और सक्रियता का पोल खोल कर रख दिया है।  मामले में सिटी एएसपी सरथ आर एस ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।  मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई है अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।