ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

सब्जी और फल बेचने वालों में सबसे ज्यादा संक्रमण, बिहार में अब सुबह 6 से 10 बजे तक ही दुकान खोलने की मंजूरी

PATNA : राज्य में फल और सब्जी बेचने वालों के बीच कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. अब बिहार में फल सब्जी मीट और मछली की दु

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्य में फल और सब्जी बेचने वालों के बीच कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. अब बिहार में फल सब्जी मीट और मछली की दुकानें केवल सुबह के वक्त ही खुलेगी. सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक इन दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है.

हालांकि आवश्यक सामग्री की दुकानें सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रह सकती हैं. किराना के साथ-साथ दवा और दूध की दुकान को सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत होगी. जिन इलाकों में दवा की दुकानें 24 घंटे खुलती है वहां भी इस पर रोक नहीं रहेगी. इसके अलावा अन्य दुकानों को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत होगी. सभी तरह की दुकानों को खोलने के लिए यह समय सीमा पहले से तय की गई है. 


दरअसल राज्य में फल और सब्जी बेचने वालों के बीच कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में लगभग 3 फ़ीसदी संक्रमित इसी क्षेत्र से पाए गए हैं हालांकि अब तक सब्जी और फल बेचने वालों की टेस्टिंग व्यापक पैमाने पर नहीं हो सकी है. लेकिन इस ट्रेंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सब्जी फल मीट मछली की दुकानों को खोलने का समय बदल दिया है. शाम के वक्त सब्जी मंडी में होने वाली भीड़ भी सरकार के इस फैसले के पीछे बड़ी वजह है.

टैग्स