ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण कर्मी हर दिन नौकरी से दे रहे इस्तीफा, 17 जनवरी को विभाग ने 74 को दिया NOC...10 का इस्तीफा किया स्वीकार, कहां जा रहे सभी..?

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. 17 जनवरी को एक साथ 10 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों का त्यागपत्र दिया है. 74 सर्वे कर्मियों का चयन JE के पद पर हुआ है, लिहाजा विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है.

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey:  बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. सेवा छोड़ने वालों की संख्या काफी है. 17 जनवरी को एक साथ 10 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों का त्यागपत्र स्वीकार किया गया है. भू अभिलेख एवं परिमाण निदेशालय ने 10 का त्यागपत्र स्वीकार किया है, वहीं 74 कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है. इस तरह से एक दिन में 84 सर्वे कर्मियों ने काम छोड़ा. जिसका पत्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया है. 

दरभंगा के 10 कर्मियों ने दिया इस्तीफा

बंदोबस्त कार्यालय, दरभंगा में पदस्थापित 10 भूमि सर्वेक्षण अमीन का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा की अनुशंसा को स्वीकार करते हुए भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने पत्र जारी किया है. इन संविदा कर्मियों के त्यागपत्र की स्वीकृति विश्वविद्यालय से प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन प्रतिवेदन से प्रभावित होगी. शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कीजाएगी .

बांका- समस्तीपुर के 74 कर्मी बने जेई

वहीं, बांका बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित कुल 47 सर्वेक्षण कर्मी जिनमें कानूनगो और अमीन शामिल हैं, इन्हें भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है . यह सभी बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं. काउंसिलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत थी. जिसे भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने निर्गत किया है.

जबकि, समस्तीपुर बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण कर्मी जिनकी संख्या 27 है, इन्हें भी अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. ये सभी तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं .काउंसलिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी. जिसके बाद भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने यह सर्टिफिकेट जारी किया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता