ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

BIHAR CRIME : भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, SP ऑफिस पंहुचा मामला

BIHAR CRIME : सहरसा के सदर थाना इलाके डुमरैल वार्ड नं० 26 में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने सदर थाने में लिखित रूप से शिकायत की है।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, सहरसा के सदर थाना इलाके डुमरैल वार्ड नं० 26 में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने सदर थाने में लिखित रूप से शिकायत की है। वहीं पुलिस मौके से तीन खोखा बरामद करते हुए मामले की तहकीकत में जुट गयी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


इसको लेकर सहरसा नगर निगम वार्ड नं० 26 डुमरैल निवासी मोसोमात मंजू देवी ने सदर थाने मे लिखित शिकायत करते हुए बताया कि बीती रात दर्जनों हथियार बंद अपराधियों ने उनके घर को क्षतिग्रस्त करते हुए अंधाधुंध फायरिंग किया। वहीं उसने कहा है कि कई वर्षो से अशोक राम, मनोज चौधरी, मदन यादव, अशोक चौधरी और साजन पासवान से जमीनी विवाद है। जिसको लेकर उनलोगो द्वारा बदमाशों को बुलाकर गोलीबारी किया गया। 


वहीं, घटना कि सुचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद की है। घटना के बाबत पीड़ित परिवार ने सदर थाने के अलावे पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची और आवेदन देकर जाँच कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


इधर, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में गोलीबारी का मामला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 3 खोखा भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा, फिलहाल मामले में जांच चल रही है।