ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

बिहार : बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, सोना-चांदी लूटकर हुए फरार

VAISHALI : खबर वैशाली से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है. इस दौरान लुटेरों ने व्यवसाई से 5 किलो चांदी 20 ग्राम सोने की ल

बिहार : बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, सोना-चांदी लूटकर हुए फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

VAISHALI : खबर वैशाली से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है. इस दौरान लुटेरों ने व्यवसाई से 5 किलो चांदी 20 ग्राम सोने की लूट की है जख्मी व्यवसाई को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रामू सहनी साइकिल से गांव की ओर जा रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और झोले में रखें सोने चांदी की लूट कर ली. विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गए. स्वर्ण बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रामु सहनी को रोक लिया. पहले मारपीट की फिर जबरन झोले में रखें 5 किलो से ज्यादा चांदी और 20 ग्राम से ज्यादा सोने को लूट लिया.


मिली जानकारी के मुताबिक जब रामू सैनी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें एक गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली रामू सनी के पैर में लगी है. इसके बाद अपराधी लूट का सामान लेकर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से रामू सैनी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान रामु सहनी ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के जतकौली गांव के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट किया है और उन्हें गोली मार दी है. रामू साहनी ने आगे बताया कि अपराधियों ने उन्हें रोकने के बाद पॉकेट से पिस्तौल निकाला और गोली चला दी.


प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सैनी वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक स्थित पवन ज्वेलर्स पर बैठा करते हैं और साथ ही घूम घूम कर सोने चांदी के आभूषण दुकानदारों को बेचने का काम करते हैं. वही इस संदर्भ में वैशाली थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही संभावित अपराधियों की तलाश भी की जा रही है. इलाके को नाकेबंदी किया गया है और पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। घटना के क्रम में थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की रामु सहनी घूम घूम कर स्वर्ण दुकानों में आभूषण बेचने का काम करते थे. इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

टैग्स