ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सुपौल: भीषण रोड एक्सीडेंट में खलासी की मौत, डिवाइडर से टकराई बस, 20 यात्री घायल

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में खलासी की जान चली गई है. तेज रफ़्तार एक बस डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें लगभग 20 ल

सुपौल: भीषण रोड एक्सीडेंट में खलासी की मौत, डिवाइडर से टकराई बस, 20 यात्री घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में खलासी की जान चली गई है. तेज रफ़्तार एक बस डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की है, जहां धर्मपट्टी गांव के पास एनएच 57 पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में खलासी की मौत हो गई है जबकि 20 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि बलुआ बाजार से पुष्प विमान नामक बस बीआर 19 बी 4725 सुपौल जा रही थी. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे.


यात्रियों ने बताया कि धर्मपट्टी गांव के पास ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नुनू लाल यादव (50) के रूप में की गई है, जो बस का खलासी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि बस में सवार 20 लोग घायल हुए हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें