ब्रेकिंग
BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित

बिहार के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 25 लाख से अधिक के उपकरण जलकर राख

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शनिवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अगलग

बिहार के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 25 लाख से अधिक के उपकरण जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शनिवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण जलकर राख हो गए।


दरअसल, मधुबनी सदर हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन में आज अचानक आग लग गई। आग तकरीबन 12 बजे के करीब लगी। हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल की खिरकियों से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। जिसके बाद सूचना पर अस्पताल कर्मी व अधिकारी पहुंचे जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को सूचना दिया गया।


घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में ओटी रूम सहित दो रूम के लगभग 25 लाख से  ज्यादा का मेडिकल उपकरण जलकर खाक हो गए। नए अस्पताल भवन में बिजली सप्लाई नहीं रहने के कारण पिछले एक वर्षों से लोगों का इस में चिकित्सा सुविधा नही दिया जा रहा है। वहीं आज लगने की घटना को लेकर लोगों में तरह तरह के चर्चा का बाजार गर्म है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव