ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सांप के डसने से दो लोगों की मौत, महिला और बच्चे के शरीर में फैला जहर

PATNA : शनिवार को जहरीले सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक महिला और बच्चे की जान गई है. जमुई और पश्चिम चंपारण के रहने वाले दोनों महिला और बच्चे ने दम तोड़ा

सांप के डसने से दो लोगों की मौत, महिला और बच्चे के शरीर में फैला जहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शनिवार को जहरीले सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक महिला और बच्चे की जान गई है. जमुई और पश्चिम चंपारण के रहने वाले दोनों महिला और बच्चे ने दम तोड़ा है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


पहली घटना जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र की है. यहां सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बंधोरा गांव निवासी राधेश्याम रावत का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार घर के सामने खेल रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया. परिजन बच्चे को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 


दूसरी घटना सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र की है. यहां सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि धनौती यादव टोला गांव निवासी मालिक राय की 61 वर्षीय पत्नी राधिका देवी अपने घर में कुछ काम कर रही थी.  इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें