ब्रेकिंग
BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरपुर में रेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिसकर्मियों में हड़कंप

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां बलात्कार के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है,

मुजफ्फरपुर में रेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिसकर्मियों में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां बलात्कार के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. आरोपी युवक को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है.


बुधवार को मुजफ्फरपुर सदर हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुष्कर्म का आरोपी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकला. गिरफ्तार आरोपी को छोड़ पुलिस इधर उधर भागने लगी. जानकारी के अनुसार महिला थाना की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि समीप के ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था.


शादी से जब युवक ने इनकार किया तो लड़की ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना में युवक के खिलाफ शिकायत की. जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार कर नगर थाना पर रखी थी. वहीं महिला थाना की पुलिस पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था.


जांच के दौरान युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकल गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे. अंत में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस युवक को गाड़ी में बैठा कोर्ट ले गई. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता