ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

जिले में 30 दारोगा और थानेदारों का तबादला, SP ने किया ट्रांसफर

LAKHISARAI : बिहार में पंचायत चुनाव और होली से पहले पुलिस महकमे में बदलाव किया जा रहा है. कई जिलों में एसपी ने लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर

जिले में 30 दारोगा और थानेदारों का तबादला, SP ने किया ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में पंचायत चुनाव और होली से पहले पुलिस महकमे में बदलाव किया जा रहा है. कई जिलों में एसपी ने लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया. इसी कड़ी में शनिवार को लखीसराय में भी पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया. 


लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले के 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. साथ ही लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने 3 थानेदारों का भी ट्रांसफर किया है. जानकारी मिली है कि हलसी, कजरा और रामगढ़चौक के थानेदारों को एसपी ने बदल दिया है. इन थानों के इलाकों में विधि-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है.


आपको बता दें कि बीते दिन एसपी ने लखीसराय जिलाधिकारी संजय कुमार के साथ बैठक की थी. मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की अहम बैठक में होली मिलन समारोह पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया था. इस बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया था कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है. 


जिले में 30 दारोगा और थानेदारों का तबादला, SP ने किया ट्रांसफर


कोरोना की स्थिति, पंचायत चुनाव और होली को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करने की बात सामने आ रही है. एसपी ने कहा है कि होली पर्व के मद्देनजर कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें